फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मगरमच्छ ने दिया चकमा: वन विभाग और वाइल्ड लाइफ एसओएस टीम के उड़े होश, तालाब में जा छिपा...फिर ऐसे निकाला बाहर

Thu, 25 Jul 2024 05:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद के जसराना में मगरमच्छ को पकड़ने के लिए तीन दिन तक  वन विभाग और वाइल्ड लाइफ एसओएस  की टीम गांव में ढेरा डाले रही। इसके बाद तालाब को खाली कराया गया, जिसके बाद वो पकड़ में आ सका। 
 
विज्ञापन
मगरमच्छ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के जसराना के एक गांव में तालाब में दिखाई दिए मगरमच्छ को वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों एवं एसओएस वाइल्ड लाइफ की मदद से तीन बाद पकड़ लिया। पकड़े गए मगरमच्छ को टीम अपने साथ ले गई। नहर के रास्ते मगरमच्छ तालाब तक पहुंच गया था। तालाब में मगरमच्छ होने पर ग्रामीण भयभीत थे।
विज्ञापन

 

थाना जसराना के गांव कौरारा बुजुर्ग के मजरा नगला बरी के तालाब में ग्रामीणों को तीन दिन पहले मगरमच्छ दिखाई दिया। तालाब में मगरमच्छ होने पर ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने तालाब की तरफ अपने पशुओं को भेजना बंद कर दिया।ग्रामीणों द्वारा तालाब में मगरमच्छ होने की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी।

जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय वन अधिकारी आशीष कुमार, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी नरेंद्र कुमार, वन दरोगा सुधीर कुमार, वर रक्षक रामखिलाडी एवं रामबाबू मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बात की। तालाब में पानी अधिक होने के चलते ग्रामीणों की मदद से पंप सेट लगवाकर उसे खाली कराया गया।

बृहस्पतिवार की सुबह तालाब के खाली हो जाने पर मगरमच्छ दिखाई देने लगा। वन विभाग टीम ने आगरा में मौजूद एसओएस वाइल्ड लाइफ की टीम को सूचना दी। सूचना मिलने पर टीम गांव में पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड लिया। मगरमच्छ के पकड़े जाने पर लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

क्षेत्रीय वन अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि तीन दिन पहले गांव के तालाब में मगरमच्छ होने की सूचना मिली थी। तालाब में पानी होने के कारण उसे खाली कराया गया था। बृहस्पतिवार को एसओएस वाइल्ड लाइफ की मदद से मगरमच्छ को पकड़वाकर झाल गोपालपुर नहर पर छुड़वाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें