फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग का अलर्ट: रात में घर से अकेले न निकलें, घूम रहा है तेंदुआ

Tue, 19 Sep 2023 12:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा के बाह में तेंदुए की दहशत है। इसे लेकर वन विभाग गश्त पर है। वहीं ग्रामीणों से कहा गया है कि रात में घर से अकेले न निकलें।
 
विज्ञापन
तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बाह और जगनेर के बाद पिनाहट के गांवों में तेंदुए का आतंक है। वन विभाग के दोनों प्रभाग तेंदुए का रूट ट्रैक करने के लिए जीपीएस रीडिंग ले रहे हैं जिससे उसका रूट पता किया जा सके। फिलहाल विभागीय कर्मचारी लोगों को जागरूक करने के साथ दिन-रात क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं। साथ ही ग्रामीणों को रात में अकेले घर से बाहर न जाने और मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर बांधकर रखने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय चंबल सैंक्चुअरी प्रोजेक्ट की उप वन संरक्षक आरुषि मिश्रा ने बताया कि तेंदुए की सक्रियता वाले क्षेत्र के चारों तरफ 10 किमी क्षेत्र में रेंज स्तरीय टीम गठित कर सघन पेट्रोलिंग व जनसंपर्क किया जा रहा है। प्रभागीय वन अधिकारी, सामाजिक वानिकी विभाग आदर्श कुमार ने बताया कि रविवार को हुई घटना में तेंदुआ के स्पष्ट पग मार्क नहीं मिले हैं इसलिए ये कहना कि तेंदुआ ही है मुश्किल है। हालांकि इसकी आंशका से इंकार भी नहीं किया जा सकता है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें