फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के बिस्तर और सामान से फोरेंसिक टीम ने लिए 15 नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी/भोगांव। छात्रा की कथित हत्या के मामले में बुधवार को एसआईटी और फोरेंसिक टीम ने बुधवार को नवोदय विद्यालय पहुंचकर चार घंटे छानबीन की। जांच के दौरान फोरेंसिक टीम ने छात्रा के बिस्तर और सामान से 15 नमूने लिए। इन नमूनों की जांच कराई जाएगी। वहीं एसआईटी ने विद्यालय स्टाफ से पूछताछ की।
विज्ञापन

बुधवार को एसआईटी के सदस्य सुबह साढ़े 11 बजे के करीब जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव पहुंचे। यहां फोरेंसिक टीम के साथ छात्रा के हॉस्टल में छानबीन की। टीम ने छात्र के बिस्तर के साथ-साथ उसके बक्से में रखे कपड़े व अन्य सामान को बारीकी से चेक किया। फोरेंसिक टीम ने बिस्तर, कपड़े व अन्य सामान से मिले 15 नमूने जांच के लिए लिए। वहीं छात्रा के आसपास रहने वाली छात्राओं के बिस्तर आदि से भी नमूने लिए। टीम ने कार्यालय, रसोई व परिसर में छानबीन की। कार्यालय स्टाफ से भी सवाल किए। पूरी जांच की वीडियोग्राफी भी कराई गई।
----
प्रयोगशाला में की छानबीन
एसआईटी और फोरेंसिक टीम ने बुधवार को नवोदय विद्यालय की विज्ञान प्रयोगशालाओं में जांच की। भौतिक विज्ञान और रासायनिक विज्ञान की प्रयोगशालाओं में गहनता से छानबीन कर दस नमूने जांच के लिए लिए गए। प्रयोगशालाओं के आसपास भी फोरेंसिक टीम छानबीन करती रही।
विज्ञापन

----
पुरानी एसआईटी के सदस्य से ली जानकारी
बुधवार को एसआईटी सदस्यों ने जांच में मदद के लिए पुरानी एसआईटी के सदस्य सीओ (एसटीएफ-आगरा) श्यामकांत को बुलाया था। नवोदय में जांच के दौरान वे साथ रहे। पूर्व में हुई जांच के संबंध में नई एसआईटी के सदस्य उनसे जानकारी लेते रहे। एसआईटी के सदस्य उनसे ये जानना चाहते थे कि किन-किन बिंदुओं पर पहले जांच की जा चुकी है और कौन से बिंदु छूट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें