फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएनए जांच के लिए नवोदय के 24 सदस्यों समेत 47 के सैंपल लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नवोदय छात्रा की कथित हत्या के मामले में एसआईटी अब डीएनए जांच की लिस्ट लंबी करती जा रही है। दूसरे दिन बुधवार को भी डीएनए जांच के लिए सैंपल लेने का सिलसिला जारी रहा। एसआईटी कैंप कार्यालय पर स्वास्थ्य विभाग की तीन टीमों ने नवोदय स्टाफ के 24 कर्मचारियों समेत कुल 76 लोगों के नमूने डीएनए जांच के लिए एकत्रित किए।
विज्ञापन

पूर्व में गठित एसआईटी की तरह ही नवगठित एसआईटी भी अब छात्रा की कथित हत्या का राज जानने के लिए डीएनए की राह पर चल पड़ी है। मंगलवार के बाद बुधवार को भी डीएनए जांच के लिए सैंपल लिए गए। ट्रांजिट हॉस्टल स्थित एसआईटी कैंप कार्यालय पर स्वास्थ्य विभाग की तीन टीमों ने कुल 76 लोगों के डीएनए जांच के लिए सैंपल लिए। इसमें 24 लोग जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव के स्टाफ से थे। वहीं 52 अन्य लोग शामिल रहे। सुबह नौ बजे से लेकर शाम तक सैंपल लेने में स्वास्थ्य विभाग की टीमें जुटी रहीं। इससे पूर्व मंगलवार को 27 लोगों के सैंपल लिए गए थे। पूर्व में गठित एसआईटी ने 115 लोगों की डीएनए जांच कराई थी।
----
पूछताछ भी करते रहे
डीएनए सैंपल के लिए एसआईटी कैंप कार्यालय पर करीब आधा सैकड़ा लोगों को बुलाया गया था। सैंपल लिए जाने से पहले और बाद में एसआईटी के सदस्य बुलाए गए लोगों से पूछताछ भी करते रहे। सुबह से शुरू हुआ पूछताछ का सिलसिला शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें