फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Mahal: ताज के पूर्वी गेट पर भिड़े विदेशी पर्यटक, जमकर चले लात-घूंसे; जानें क्यों हुआ झगड़ा

Thu, 10 Aug 2023 06:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

ताजमहल का दीदार करने आए विदेशी पर्यटकों में पूर्वी गेट पर झगड़ा हो गया। दोनों ओर से जमकर लात-घूंसे चले। ये देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विदेशी पर्यटकों में जमकर चले लात-घूंसे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में ताजमहल के पूर्वी गेट पर बृहस्पतिवार दोपहर विदेशी पर्यटकों के दो समूह आपस में भिड़ गए। गोल्फ कार्ट में सीट के लिए जमकर लात-घूंसे चले। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा कर शांत कराया।
विज्ञापन




 

घटना दोपहर करीब दो बजे की है। विदेशी पर्यटकों का एक समूह ताजमहल देखकर पूर्वी गेट से बाहर निकला। समूह में छह-सात पर्यटक थे। टिकट घर के सामने गोल्फ कार्ट खड़ी थी। जहां पहले से चार विदेशी पर्यटक सीट के इंतजार में खड़े थे। ताजमहल घूमकर आया समूह गोल्फ कार्ट में लपककर चढ़ गया।

पहले से खड़े विदेशी पर्यटक ने विरोध किया। सीट से दूसरे पर्यटक को हटाने की कोशिश की, जिसे लेकर दोनों पर्यटकों में हाथापाई शुरू हो गई। लात-घूंसे चलने लगे। गोल्फ कार्ट में बैठे अन्य पर्यटक मारपीट से सहम गए। पुलिस पहुंच गई। दोनों पक्षों में समझा कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

पर्यटक 20 हजार, गोल्फ कार्ट महज 40

ताजमहल घूमने के लिए रोज करीब 20 हजार पर्यटक आते हैं। ताज के 500 मीटर परिधि में वाहनों पर प्रतिबंध है। स्मारक तक पर्यटकों की आवाजाही के लिए 40 गोल्फ कार्ट हैं। ऐसे में 20 सीट की गोल्फ कार्ट में सीट के लिए रोज मारामारी हो रही है। पर्याप्त गोल्फ कार्ट नहीं होने के कारण पर्यटकों को पार्किंग तक जाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। 30 नई गोल्फ कार्ट खरीदने की प्रक्रिया सालभर से कागजों में दबी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें