फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्ण नगरी में 'स्वच्छता दूत' बनकर आए ये विदेशी भक्त, लोगों को दे रहे सफाई का संदेश

Tue, 18 Jun 2019 10:11 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
1 of 5
विदेशी भक्तों की टोली - फोटो : अमर उजाला
कृष्ण नगरी में विदेशी भक्त स्वच्छता की मिसाल पेश कर रहे हैं। इनकी टोली वृंदावन को स्वच्छ रखने के लिए जागरुकता अभियान चला रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को विदेशी भक्तों ने परिक्रमा मार्ग पर जगह-जगह कूड़ेदान रखकर स्वच्छता का संदेश दिया। अगली स्लाइड्स में देखिए स्वच्छता अभियान की तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 5
विदेशी भक्तों की टोली - फोटो : अमर उजाला
विदेशी भक्तों की इस टोली में कोई कोलंबिया से है तो मैक्सिको से मथुरा आया है। पेरु, चिली देश के नागरिक भी हैं। इनकी टोली में युवक-युवती, बच्चे-बुजुर्ग सभी शामिल हैं। ये सभी वृंदावन की पावन धरा से स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं।  
विज्ञापन

3 of 5
विदेशी भक्तों की टोली - फोटो : अमर उजाला
विदेशी कृष्ण भक्तों ने मंगलवार को परिक्रमा मार्ग पर 25 कूड़ेदान रखे। इस दौरान इन्होंने हरिनाम संकीर्तन के साथ लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर अंबिका देवी दासी, कॉस्तुभ मनी, मंत्र सेवकदास, माखनचोर, पूर्णिमा आदि मौजूद रहे। 

4 of 5
कूड़ेदान पर पेटिंग करतीं विदेशी युवतियां - फोटो : अमर उजाला
विदेशी कृष्ण भक्त कान्हा की लीला स्थली को साफ सुथरा बनाने के लिए ना सिर्फ कूड़ेदान रखते हैं, बल्कि प्रतिदिन कूड़े को उठाने की व्यवस्था भी की है। वहीं वृंदावन की गली गली जाकर सफाई के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विदेशी युवती - फोटो : अमर उजाला
कोलंबिया के कृष्ण भक्त अंबिका देवी दासी ने बताया कि गुरु महाराज भक्ति आलोक परमाद्वैति के निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने इस कार्य के लिए लोगों से आगे आने की अपील की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें