फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल- दाल के नमूने भरे, बिना लाइसेंस बिक्री पर नोटिस

विज्ञापन
े27एमएनपी-02-कुसमरा में एक दुकान पर नमूना लेते खाद्य सुरक्षा अधिकारी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मंगलवार को शहर से सटे गांवों में जांच अभियान चलाया। इस दौरान अलग-अलग दुकानों से खाद्य तेल और दाल के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। वहीं बिना लाइसेंस के व्यापार करने पर तीन विक्रेताओं को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी डॉ. टीआर रावत के निर्देशन में टीम ने अभियान चलाया। सबसे पहले टीम सुरभि आटा चक्की एंड स्पेलर भोजपुरा पहुंची। यहां बिना पंजीकरण कारोबार किया जा रहा था। यहां से टीम ने सरसों के तेल का नमूना भरा। वहीं पंकज किराना एवं जनरल गनेशपुर पर भी बिना लाइसेंस खाद्य पदार्थों की बिक्री की जा रही थी। इसके बाद टीम कछपुरा स्थित सुधीर किराना स्टोर पर पहुंची।
यहां से टीम ने सरसों के तेल का नमूना लिया। यहां भी विक्रेता लाइसेंस प्रस्तुत नहीं नहीं कर सका। तीनों विक्रेताओं को बिना लाइसेंस के कारोबार करने पर नोटिस जारी किया गया है। अब जल्द ही विभाग द्वारा न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा। अंत में टीम ने वीरेंद्र कुमार शाक्य किराना स्टोर कछपुरा का निरीक्षण कर दो नमूने लिए। इसमें खाद्य तेल का एक उड़द की दाल का नमूना लिया। विक्रेता द्वारा खाद्य तेल और दाल का खरीद बिल प्रस्तुत नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

कुल चार नमूने लेकर जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजे गए। टीम ने बृजेश किराना स्टोर, कछपुरा के संचालक को साफ-सफाई न मिलने पर नोटिस जारी किया गया। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामसुंदर पटेल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसबी सिंह और डीके वर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें