फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेल, नहीं मिल सकी गर्मी से लोगों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद में बैठे लोगों को एक बार फिर मायूसी हाथ लगी। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार तापमान में गिरावट नहीं आ सकी। मंगलवार को भी तेज धूप और गर्मी के चलते तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिनभर लोग गर्मी से राहत पाने के लिए परेशान रहे।
विज्ञापन

मार्च के दूसरे पखवाड़े से ही गर्मी अधिक होने से लोग परेशान हैं। इसी बीच मौसम के पूर्वानुमान पूर्वानुमान के अनुसार पांच और छह अप्रैल को बादल छाए रहने की संभावना जताई गई थी। इससे लोगों को उम्मीद बंध गई थी कि अब तापमान में गिरावट आएगी लेकिन दिन में निकली धूप ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के चलते अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा। गर्मी से परेशान लोग राहत पाने की नाकाम कोशिश करते रहे।
सड़कों पर निकले लोगों को लू के थपेड़ों ने बेहाल कर दिया। दोपहर में गर्मी इतनी तेज थी कि घरों में पंखे भी राहत दिलाने के लिए नाकाफी साबित हुए। शाम को भी तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसके चलते लोगों को गर्मी का अहसास अधिक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें