फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारऊ रोड पर सड़क हादसे में बाइक सवार किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की देर शाम धारऊ रोड पर बाइक सवार किसान को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल किसान को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां मंगलवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गाव अस्यौली निवासी 50 वर्षीय किसान अजब सिंह सोमवार की देर शाम करीब आठ बजे बाइक से कहीं जा रहे थे। बाइक जब धारऊ रोड पर पहुंची तभी मार्ग से गुजर रहे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। इस दौरान चालक वाहन को लेकर मौके से भाग गया। घायल अजब सिंह को लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। मंगलवार की सुबह किसान ने दम तोड़ दिया। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें