मैनपुरी। शिक्षा निदेशक का पत्र प्राप्त होने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा के लिए 24 दिसंबर तक आवेदन के निर्देश दिए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने जिले के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि राष्ट्रीय प्रतिभा खोज राज्य स्तरीय परीक्षा के लिए ऑन लाइन आवेदन कराने के निर्देश निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने दिए हैं।
उन्होंने बताया कि प्रधानाचार्य अपने कॉलेज के पात्र छात्र-छात्राओं के आवेदन ऑनलाइन कराना सुनिश्चित करें। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि 24 दिसंबर आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। जनपद स्तरीय परीक्षा का आयोजन 16 जनवरी को राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी पर किया जाएगा।