फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन-बाईपास अब काम में आएगी रफ्तार, 95 प्रतिशत भुगतान पूर्ण

विज्ञापन
कासगंज में होता बाईपास का निर्माण - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। जिले में फोरलेन और बाईपास सड़क निर्माण के काम में अब तेजी आएगी। शासन ने किश्तों के रूप में लोक निर्माण विभाग को भुगतान कर दिया है। पिछले दिनों मिली किस्त से स्पष्ट हुआ है कि 95 प्रतिशत तक भुगतान पूर्ण हो चुका है। अब मात्र 5 प्रतिशत धनराशि शेष बची है जिसका भुगतान काम पूरा होने के बाद होगा।
विज्ञापन

कासगंज से एटा तक फोरलेन सड़क का निर्माण चल रहा है। अधिकांश काम पूरा हो गया है।आबादी क्षेत्र में काम किया जा रहा है। यह योजना 190 करोड़ रुपये से पूरी की जा रही है। काफी हद तक भुगतान पूरा हो गया था, लेकिन अब 20 करोड़ रुपये की किस्त और मिल गई है। जिससे स्पष्ट हो गया है कि 95 प्रतिशत तक भुगतान अब तक पूर्ण हो चुका है। भुगतान हो जाने के बाद कार्य में अब और भी रफ्तार आएगी। लोक निर्माण विभाग ने लोगों से अपील की है कि जल्द ही अतिक्रमण हटालें। कभी भी जेसीबी चलवाकर अतिक्रमण ढहाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें