मैनपुरी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा जांच के लिए भेजे गए 15 खाद्य पदार्थों के नमूने हानिकारक मिले। रिपोर्ट आने के बाद 12 विक्रेताओं के विरुद्ध एसीजेएम न्यायालय में मुकदमा दायर किया गया है।
प्रयोगशाला से बीते माह आई रिपोर्ट में 15 नमूने जांच में हानिकारक पाए गए थे। रिपोर्ट आने के बाद विक्रेताओं के खिलाफ मुकदमा दायर करने के लिए शासन से स्वीकृति मांगी गई थी। स्वीकृति मिलने के बाद विभाग की ओर से 12 विक्रेताओं के खिलाफ एसीजेएम न्यायालय में मुकदमा दायर किया गया है। न्यायालय में मामलों की सुनवाई की जाएगी।
---
विक्रेता का नाम, मिलावटी खाद्य पदार्थ
-श्यामवीर सिंह, नगला निनकू, दूध के दो नमूने, ग्लूकोज की मिलावट
-भूदेव सिंह, नगला माही जौहरी नगर, दूध, डिटर्जेंट की मिलावट
-संदीप गुप्ता, कबीरगंज भोगांव, दूध के 3 नमूने, वसा की मिलावट
-पंकज कुमार फ र्दखाना कुरावली, खोआ, वसा की मिलावट।
-नंदकिशोर, फर्दखाना कुरावली, रिफाइंड सोयबीन, सडन मिली थी
-अशर्फी जैन गाड़ीवान, विमल पान मसाला, गैंबियर की मिलावट
-इस्लाम गाड़ीवान, टोमोटो सॉस, रंग की मिलावट
-पीयूष शर्मा, फिरोजाबाद, खोआ, वास की मिलावट
-शिवराम सिंह दिहुली, सोया सॉस, रंग की मिलावट
-विशाल गुप्ता, नपा कार्यालय, सरसों का तेल, रंग मिला पाया।
-वीरेंद्र कुमार, करहल, बूंदी के लड्डू में रंग की मिलावट
-किशोर कुमार, छाछा, सरसों का तेल, रंग की मिलावट
---
शासन की स्वीकृति के बाद 12 विक्रेताओं के विरुद्ध एसीजेएम न्यायालय में मुकदमा दायर किया गया। इन विक्रेताओं से लिए गए 15 नमूने जांच में हानिकारक पाए गए थे।
डॉ. टीआर रावत, अभिहित अधिकारी