फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने तेल, बेसन, पनीर के लिए नमूने

विज्ञापन
करहल रोड पर कार्रवाई करती खाद्य विभाग की टीम - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने मंगलवार को एसडीएम सदर के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पनीर, बेसन, तेल और घी के छह नमूने लेकर जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को एसडीएम सदर ऋषिराज के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने शहर में चेकिंग की। सबसे पहले वे करहल रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट पहुंचे। यहां से तिल के तेल का नमूना भरा। रिफाइंड के पैकेट गंदे मिलने पर उन्हें वापस कराने के लिए नोटिस भी जारी किया। टीम ने ज्योंती रोड स्थित अंश पनीर भंडार के गोदाम से पनीर के दो और देसी घी का एक नमूना लिया।
करहल रोड स्थित सुभाष चंद्र जैन किराना स्टोर से भी टीम ने सरसों के तेल और बेसन का नमूना लिया। दुकानदार को बिना लाइसेंस के कारोबार करने पर नोटिस भी जारी किया। छह नमूने लेकर जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजे। टीम में अभिहित अधिकारी डॉ. टीआर रावत, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामसुंदर पटेल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजीव कुमार, डीके वर्मा, एसबी सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें