फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने टोस्ट और टॉफी के तीन नमूने भरे

विज्ञापन
कुसमरा में एक दुकान पर नमूना लेती खाद्य विभाग की टीम - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने कुसमरा में चेकिंग अभियान चलाया। एक दुकान से खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने टोस्ट और टॉफी के तीन नमूने भरे। ये नमूने जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी डॉ. टीआर रावत के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने कुसमरा में छापेमारी की। उन्होंने खाद्य पदार्थ विक्रेताओं की दुकानों पर जाकर चेकिंग की। कुछ विक्रेताओं को साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। इसके बाद वे करीमुद्दीन किराना स्टोर पर पहुंचे।
यहां चेकिंग के दौरान गुणवत्ता में संदेह होने पर टोस्ट का एक और टॉफी के दो नमूने भरे। कुल तीन नमूने लेकर जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजे गए। विक्रेेता को अत्यधिक रंगीन खाद्य पदार्थ न बेचने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी टीम ने दिए। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजीव कुमार और डीके वर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें