फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बूंदी का लड्डू और बर्फी का नमूना भरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सोमवार को कुसमरा में छापेमारी की। टीम ने यहां बूंदी का लड्डू और बर्फी का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है। साथ ही दुकानदारों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम दोपहर बाद कुसमरा पहुंची। टीम ने सबसे पहले कस्बा स्थित गोगाजी मिष्ठान भंडार का निरीक्षण किया। यहां साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाएं देखीं। निरीक्षण के दौरान संदेह होने पर बूंदी के लड्डू का एक नमूना भरा। इसके बाद वे बाबाजी मिष्ठान भंडार पर पहुंचे।
यहां भी निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता में संदेह होने पर बर्फी का एक नमूना भरा। दोनों नमूने जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने विक्रेताओं को निर्देश दिए कि मिठाइयों में रंगों का प्रयोग न करें। साथ ही मिठाइयों को ढककर रखने के निर्देश दिए। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजीव कुमार और डीके वर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें