एक प्रतिष्ठान पर जांच करती खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम।
- फोटो : एक प्रतिष्ठान पर जांच करती खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम।
मैनपुरी। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और जिलाधिकारी आदेश पर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य विभाग अभियान चला रहा है। रविवार को सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डाॅ. श्वेता सैनी और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक के नेतृत्व में टीम ने भ्रमण किया। टीम ने दूध, बर्फी और छेना के तीन नमूने लिए वहीं 12 किलो मिठाई और 40 किलो चाशनी को नष्ट कराया। दुकानों पर गंदगी मिलने पर दुकानदारों को चेतावनी भी दी।
शहर के आगरा रोड मैनपुरी पर सुकेश कुमार से मिश्रित दूध का नमूना लिया। घिरोर में दीपू विश्वास की मिठाई निर्माण इकाई से रंगीन बर्फी का नमूना लिया। घिरोर स्थित हार्वेश सिंह की बोलेरो से मिश्रित दूध का नमूना भरा। आगरा रोड नौनेर स्थित छेना रसगुल्ला निर्माण इकाई से छेना रसगुल्ला का एक नमूना लिया। कुरावली स्थित संजीव कुमार जैन की मिठाई दुकान पर रखी 12 किलोग्राम दूषित मिठाई और 40 किलोग्राम खराब दूषित चाशनी (कीमत करीब 7000 रुपये) नष्ट कराई गई। कार्यशाला में अत्यधिक गंदगी पाई गई दुकानदार को सफाई करने के उपरांत की खाद्य पदार्थ विक्रय करने के सख्त निर्देश दिए गए। गुप्ता टी स्टॉल कुरावली पर 5 बोतल कलातीत खराब रूबजा नष्ट करवाया। सभी खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेंद्र कुमार, इंद्रजीत सिंह, सनोज कुमार आदि शामिल रहे।