फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दूध, बेसन, लड्डू और घेवर के लिए 10 नमूने

Fri, 16 Aug 2024 05:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दूध, बेसन, लड्डू और घेवर के लिए 10 नमूने
विज्ञापन

- दो मिठाई की दुकानों से 45 किलोग्राम दूषित मिठाइयों कराई नष्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आदेश और जिलाधिकारी के निर्देश पर रक्षाबंधन के त्योहार पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शुक्रवार को दूध, बेसन, लड्डू, मावा और घेबर के 10 नमूने लिए गए। वहीं दो दुकानों से 45 किलो दूषित मिठाई नष्ट कराई गई।
सहायक आयुक्त खाद्य श्वेता सैनी और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मैनपुरी एके पाठक के नेतृत्व में शुक्रवार को अभियान चलाया गया। काली नदी पुल बेवर पर दूध विक्रेता राहुल मिश्रा से मिश्रित दूध का नमूना, सुनील कुमार से मिश्रित दूध का एक नमूना संग्रहित किया गया। सदर चौराहा बेवर स्थित सौरभ किराना स्टोर से बेसन का एक नमूना, सलिल कुमार से बेसन का एक नमूना, लालू किराना स्टोर से सेवईं का एक नमूना, आदित्य किराना स्टोर से बेसन का एक नमूना, सुरेश चंद्र किराना स्टोर से सेवईं का एक नमूना संग्रहित किया गया।
विज्ञापन

करहल चौराहा मैनपुरी स्थित न्यू राजेश मिष्ठान भंडार से बेसन के लड्डू का एक नमूना, प्रभु मिष्ठान भंडार से मावा का एक नमूना, उदयवीर मिष्ठान भंडार से मावा का एक नमूना, विनोद मिष्ठान भंडार से घेवर का एक नमूना लिया गया।
प्रभु मिष्ठान भंडार पर अत्यधिक गंदगी पाई गई। यहां लगभग 40 किलोग्राम दूषित मिठाई और चासनी कीमत लगभग 3000 रुपये नष्ट कराई गई। उदयवीर मिष्ठान भंडार पर लगभग 5 किलोग्राम दूषित मिठाई कीमत 750 रुपए नष्ट कराई गई। विक्रेता को दुकान में सफाई व्यवस्था ठीक करने के सख्त निर्देश दिए गए। सभी दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेंद्र कुमार, इंद्रजीत सिंह, जयदीप मौर्य, प्रदीप कुमार और सनोज कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें