फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खाद्य विभाग की टीम ने कुट्टू, सिंघाड़े सहित नौ नमूने जांच के लिए भेजे

Sat, 05 Oct 2024 10:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
शहर में एक दुकान पर जांच करने पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। - फोटो : शहर में एक दुकान पर जांच करने पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम।
विज्ञापन
मैनपुरी। नवरात्र में दूषित सामग्री की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से शहर में छापामार कार्रवाई की गई। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय मैनपुरी डाॅ. श्वेता सैनी के पर्यवेक्षण और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक के नेतृत्व में कार्रवाई के दौरान नौ नमूने लिए। चार स्थानों से व्रत के लिए प्रयोग होने वाले कुट्टू और सिंघाड़े के आटे का नमूना लिया गया। वहीं 40 किलो बर्फी सीज की गई। सात किलो केक नष्ट कराया गया।
विज्ञापन

शनिवार को मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध शहर में अभियान चलाया गया। मोहल्ला चौथियाना देवी रोड मैनपुरी स्थित सुपर स्टोर से कुट्टू के आटे का एक नमूना लिया। लेनगंज स्थित मैसर्स दुर्गा प्रसाद मूलचंद के यहां से मिसब्रांड पैक्ड मुनक्का और मिसब्रांड पैक्ड किशमिश का नमूना, राजेंद्र प्रसाद पंकज कुमार के यहां से पैक्ड मखाना का नमूना, अकील मोहम्मद के यहां से मिश्रित दूध का नमूना, मैसर्स रिद्धि सिद्धि ट्रेडर्स के यहां से तिरंगा बर्फी का नमूना लिया गया। यहां लगभग 39.9 किलोग्राम बर्फी कीमत 2280 रुपये सीज करके विक्रेता की अभिरक्षा में दी गई। दुकान से 7 किलोग्राम दूषित केक कीमत 1050 रुपये नष्ट करवाया गया। स्टेशन रोड स्थित मैसर्स कृष्ण किराना स्टोर से सिंघाड़ा आटा, कुट्टू आटे का नमूना लिया। यदुवंश नगर भगवत रोड स्थित दुर्गेश सिंह से मूंगफली दाने का नमूना लिया।
सभी दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। व्रत में स्वच्छ व सुरक्षित खाद्य सामग्री बेचने के सख्त निर्देश दिए गए। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, जयदीप मौर्य, सनोज कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें