कोसीकलां (मथुरा)। बठैन गेट स्थित देव नगर से चोर एक फ्लोर मिल से आटा की बोरियां पिकअप में भर ले गए। चोरी माल की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
बठैन गेट देवनगर में व्यापारी नेता कैलाश अगरारिया की फ्लोर मिल है। शनिवार रात चोर मिल के मुख्य गेट का ताला तोड़कर घुस गए। घटना की जानकारी तब हुई जब रविवार सुबह मिल मालिक कैलाश वहां पहुंचे, देखा मिल में रखी आटा की बोरियां गायब थीं। मिल मालिक ने पुलिस को जानकारी दी। मिल में रखीं 10 किलोग्राम वाली 350 एवं पांच किलोग्राम वाली 50 आटा की बोरियों को चोर चोरी कर ले गए। चोर आटा की बोरियों को पिकअप में भरकर ले गए। पिकअप के टायरों के निशान मिले हैं।