फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: वायु सेना स्टेशन में फ्लाइट लेफ्टिनेंट ने की खुदकुशी, पंखे पर बेडशीट से लटका मिला शव; जांच जारी

Tue, 15 Oct 2024 10:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

ताजनगरी में वायु सेना स्टेशन में फ्लाइट लेफ्टिनेंट ने खुदकुशी कर ली। उनका शव पंखे पर बेडशीट से लटका मिला। वायु सेना प्रशासन जांच कर रहा है। 
विज्ञापन
आत्महत्या। (Demo Pic) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में वायु सेना परिसर स्थित आवास में फ्लाइट लेफ्टिनेंट ने फंदे से लटककर जान दे दी। मंगलवार सुबह उनका शव मिला। वह बिहार शरीफ, नालंदा (बिहार) के रहने वाले थे। वायु सेना प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि मंगलवार दोपहर वायु सेना स्टेशन से अधिकारी के आत्महत्या की सूचना पुलिस को दी गई। शाहगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। वहां बताया गया कि फ्लाइट लेफ्टिनेंट दीनदयाल (32) सोमवार रात अपने आवास में सोए थे। मंगलवार सुबह देर तक नहीं उठे तो स्टाफ ने दरवाजा तोड़कर देखा। उनका शव बेड के ऊपर लगे पंखे पर बेडशीट से लटका मिला। 

पुलिस को वहां के कर्मियों ने बताया कि साथियों के साथ सोमवार रात को खाना खाकर अच्छी तरह से बातचीत करके सोने गए थे। साथियों के साथ हंसी मजाक किया था। वह बिहार में गांव मोरारा, बिहार शरीफ, नालंदा के रहने वाले थे। वायु सेना प्रशासन ने आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें