फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे तक उठती रहीं लपटें: पेंट की दुकान में लगी भीषण आग, बाजार में मची अफरातफरी

Tue, 30 Apr 2024 08:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

पेंट की दुकान से आग की लपटें उठीं तो आसपास के दुकानदारों के होश उड़ गए। सभी लोग पेंट की दुकान में लगी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई। सूचना पर पहुंची दमकलों ने आग पर काबू पाया। 
 
विज्ञापन
पेंट की दुकान में आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के पश्चिमपुरी में पेंट की दुकान में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। धुआं उठने पर मार्केट में अफरातफरी मच गई। दो दमकलों ने दो घंटे में आग पर काबू पाया। पुलिस का कहना है कि शार्ट सर्किट से हादसे की आशंका है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन


खंदारी निवासी स्वप्नदीप मित्तल की चंद्रा कलर शॉपी के नाम से पश्चिमपुरी स्थित मार्केट के भूतल पर दुकान है। उन्होंने बताया कि 11 बजे दुकान खोली थी। दुकान के एक हिस्से में काउंटर है। दूसरे में माल रखा रहता है। माल वाली जगह पर अचानक बिजली के तारों में शार्ट सर्किट हुआ। इसके बाद आग लग गई।

कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। सफलता नहीं मिली। पेंट के डिब्बे जलने लगे। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। बाद में 2 दमकल आ गईं। 2 घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। आग से तकरीबन 8 लाख का माल जलने का अंदेशा है। मार्केट में अन्य दुकानें भी हैं। गनीमत रही कि आग दूसरी दुकानों तक नहीं फैली। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक नीरज शर्मा ने बताया कि आग शार्ट सर्किट से लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें