फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से मौत पर अंतिम संस्कार के लिए मिलेंगे पांच हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शासन ने कोरोना संक्रमित शवों के अंतिम संस्कार में अक्षम परिवारों को पांच हजार रुपये की धनराशि देने के आदेश दिए हैं। इससे कोरोना प्रोटोकोल के तहत शव का अंतिम संस्कार कराया जाएगा। धनराशि की व्यवस्था ग्राम पंचायत के राज्य वित्त खाते से की जाएगी। इसके लिए डीपीआरओ ने सभी सचिवों को आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

प्रदेश में कुछ जगह कोरोना संक्रमित शवों के अंतिम संस्कार प्रोटोकॉल के तहत न होने के मामले सामने आए हैं। इसके बाद शासन सतर्क हो गया है। अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने शासनादेश जारी कर कोरोना संक्रमितों या अन्य किसी कारण से मृत्यु होने पर शव का नियमानुसार अंतिम संस्कार कराने के आदेश दिए हैं। इसके लिए ग्राम पंचायत को राज्य वित्त की धनराशि से पांच हजार रुपये शव के अंतिम संस्कार के लिए देने के आदेश दिए हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी स्वामीदीन ने सचिवों को पत्र जारी किया है। कहा है कि किसी भी हाल में धनराशि के अभाव में शव का अंतिम संस्कार न रुके। अगर कहीं लापरवाही मिलती है तो सचिव के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें