फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी लहरः सितंबर में आशंका, पांच ऑक्सीजन प्लांट अधूरे, चार हुए शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। संक्रमण थम चुका है, लेकिन सितंबर के पहले सप्ताह में फिर कोरोना पलटवार कर सकता है। जिला प्रशासन ने सितंबर के पहले सप्ताह में तीसरी लहर की आशंका जताई है। इधर, नौ ऑक्सीजन प्लांट में से चार शुरू हो गए हैं जबकि पांच प्लांट अभी अधूरे हैं। प्रशासन ने आगामी एक माह में सभी ऑक्सीजन प्लांट शुरू कराने का दावा किया है।
विज्ञापन

तीसरी लहर से निबटने के लिए प्रशासन को दूसरी लहर के अनुभवों से सीख ले रहा है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि करीब 3500 ऑक्सीजन सिलिंडर की क्षमता आगरा में उपलब्ध है। टेढ़ी बगिया प्लांट से 1200 से 1400 सिलिंडर और सिकंदरा प्लांट से करीब 900 सिलिंडर की आपूर्ति क्षमता मौजूद है। बाकी 500 सिलिंडर वेंडर्स के माध्यम से मिल जाएंगे। उन्होंने कहा जिला अस्पताल, मानसिक स्वास्थ्य संस्थान, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंदौली और सैंया में ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो गए हैं। एसएन में तीन प्लांट पर काम चल रहा है। लेडी लॉयल व अन्य सीएचसी को मिलाकर पांच प्लांट निर्माणधीन हैं, जिन्हें समय रहते पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा, एलएमओ के ट्रांसपोर्टेशन के लिए वायु सेना की मदद लेंगे। विशेष प्रकार के जिन टैंकर में एलएमओ आती है उनकी क्षमता बढ़ाई जा रही है।
ताजनगरी के लिए राहत की बात ये है कि पिछले चार दिनों से कोई नया मरीज नहीं मिला है। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को पिछले 24 घंटे में कोई नया संक्रमित नहीं मिला। 5466 लोगों की कोरोना जांच की गई है। तीन नए मरीज और ठीक होने से अब स्वस्थ होने वाले संक्रमितों का आंकड़ा 25235 पहुंच गया है। 456 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में मंगलवार तक 13.15 लाख लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। कुल 25719 मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें