फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना: नए साल के पहले दिन पांच नए संक्रमित मिले, सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 29

Sat, 01 Jan 2022 01:24 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

27 दिसंबर 2021 तक शहर में पांच सक्रिय मरीज थे। छह दिन में सक्रिय मरीजों की संख्या 29 हो गई। 
विज्ञापन
जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोरोना संक्रमण धीरे-धीरे फिर से बढ़ता जा रहा है। छह दिन से लगातार नए मरीज मिल रहे हैं। नए साल पर भी यह सिलसिला नहीं टूटा। साल 2022 के पहले दिन पांच लोग संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है। बीते 24 घंटे में 6763 लोगों की जांच हुई। दो मरीज स्वस्थ हुए। 

विज्ञापन


अब तक 22 लाख लोगों की जांच
शनिवार को जिला प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार अब तक 22 लाख से ज्यादा लोगों की जांच हो चुकी है। इनमें 25805 संक्रमित मिले। 25317 ठीक हो गए। 458 की मौत हो गई। जिले में अब तक 29.13 लाख लोगों को टीका लग चुका है। इनमें 16.45 लाख लोग टीके की दोनों डोज लगवा चुके हैं।

इन इलाकों में मिल रहे मरीज
15 दिन में आवास विकास कॉलोनी में अब तक आठ और दयालबाग में 10 संक्रमित मिल चुके हैं। यह दोनों इलाके नए हॉट स्पॉट के रूप में तेजी से उभर रहे हैं। इन इलाकों में मरीजों की चेन बनना स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।  
विज्ञापन


संक्रमित वृद्ध का एमसीएच में चल रहा इलाज 
एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती हुए 60 वर्षीय वृद्ध की रिपोर्ट बृहस्पतिवार को पॉजिटिव आई। एमसीएच बिल्डिंग में बने कोविड वार्ड में वृद्ध को भर्ती किया गया। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि मरीज को ब्लड प्रेशर और निमोनिया की शिकायत है। मरीज का उपचार चल रहा है। कोविड वार्ड में चिकित्सक और अन्य स्टाफ तैनात है। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें