फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फ्लिपकार्ट डिलीवरी हब से चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश, डर से फेंके मोबाइल; पांच आरोपी पकड़े

Sun, 22 Feb 2026 10:36 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

यूपी में फ्लिपकार्ट डिलीवरी हब को निशाना बनाने वाले गैंग का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। गैंग कई शहरों में वारदात को अंजाम दे चुका था। पुलिस ने गिरोह के पांच आरोपियों को पकड़ा है।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में 12 फरवरी की रात पंचवटी स्थित फ्लिपकार्ट डिलीवरी हब के ताले काटकर लाखों की चोरी करने वाले गैंग के पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 2.90 लाख रुपये, चोरी में इस्तेमाल कार, मोबाइल और अन्य सामान बरामद हुआ है। एक आरोपी एटा और चार गाजियाबाद के रहने वाले हैं। आरोपी इसी तरह हापुड़, मुरादनगर और बदायूं में भी फ्लिपकार्ट डिलीवरी हब से चोरी कर चुके थे।
विज्ञापन


गोदाम के इंचार्ज सिकंदरा बाईपुर निवासी हिमांशु गुप्ता ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि सीसीटीवी की जांच में संदिग्ध कार दिखी, जिसका नंबर गलत मिला। बसई मंडी के पास से ट्रॉनिका सिटी गाजियाबाद के आमिर, अतुल त्यागी, गाजियाबाद के भोजपुर निवासी आस मोहम्मद, प्रिंस उर्फ दरोगा और एटा के मारहरा थाना के गांव निहालपुर के शैलेंद्र को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों ने बताया कि वह कई शहरों में इसी तरह फ्लिपकार्ट डिलीवरी हब के ताले तोड़कर चोरी कर रहे थे। ताजगंज में चोरी किए 9 मोबाइल उन्होंने पकड़े जाने के डर से फेंक दिए थे। चोरी में मिले 3.50 लाख में से 60 हजार रुपये वह खर्च कर चुके हैं। उनका गैंग हरिद्वार और जयपुर में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका था। वह वारदात से पहले कार की नंबर प्लेट बदल देते थे। सभी पर पहले से कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें