फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banke Bihari: होली से पहले बिहारी जी के दर्शन के लिए पांच लाख श्रद्धालु पहुंचे, धक्का-मुक्की में हुआ बुरा हाल

Sun, 17 Mar 2024 10:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

ब्रज की होली के उत्सव में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो चुका है। बांकेबिहारी के दर्शन के लिए पांच लाख श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं की भीड़ देख सुरक्षा कर्मियों के पसीने छूट गए।
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में होली खेलते भक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीबांकेबिहारी मंदिर में शनिवार सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। मंदिर के प्रवेश मार्गों पर भीड़ के दबाव में धक्का-मुक्की के बीच श्रद्धालु मंदिर तक पहुंचे और मुश्किलों के बीच ठाकुरजी के दर्शन किए। शाम को भी मंदिर के प्रवेश मार्गों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पांच लाख श्रद्धालुओं ने आराध्य बांकेबिहारी के दर्शन किए।

विज्ञापन


होली से पहले शनिवार सुबह से ही दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान और देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करने के लिए आए। विद्यापीठ चौराहा से लेकर बांकेबिहारी की संकरी गली तक और जुगल घाट से मंदिर के द्वार तीन तक जबरदस्त भीड़ रही। भीड़ के दबाव के बीच पीछे से लग रहे धक्के खाते हुए श्रद्धालु बड़ी मुश्किल से मंदिर के प्रवेश द्वार तक पहुंचे। मंदिर भी खचाखच भरा रहा। भीड़ और पुलिस द्वारा जगह-जगह श्रद्धालुओं को कुछ समय के लिए रोकने के कारण प्रवेश मार्गों पर लंबी कतार लगी।

पांच सौ मीटर की दूरी को तय करने में एक घंटे से अधिक समय लगा। श्रद्धालुओं के अलावा स्थानीय लोग और मंदिर के सेवायत गोस्वामियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। मंदिर के संतु गोस्वामी ने बताया कि वह ठा. सनेह बिहारी के पास से मंदिर तक श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण पांच मिनट का रास्ता एक घंटे में तय कर सके। मंदिर के सह प्रबंधक उमेश सारस्वत ने बताया कि शनिवार को लगभग पांच लाख श्रद्धालुओं ने बांकेबिहारी के दर्शन किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें