फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Metro: कैंट से कालिंदी विहार तक बनेंगे पांच फुटओवर ब्रिज,  सर्वे हुआ शुरू...चिह्नित की जा रही जगह

Sat, 05 Apr 2025 10:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा मेट्रो के कैंट से कालिंदी विहार स्टेशनों तक पांच फुटओवर ब्रिज बनेंगे। इसके लिए सर्वे शुरू हो गया है। जगह चिह्नित की जा रही हैं। 

 
विज्ञापन
आगरा मेट्रो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा मेट्रो में सफर के साथ आम लोगों की सुविधा का भी ख्याल रखा जा रहा है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन (यूपीएमआरसी) दूसरे कॉरिडोर में पांच स्टेशनों पर फुटओवर ब्रिज बनाने की तैयारी कर रहा है। इससे लोगों को सड़क पार करने में सुविधा होगी, हादसों से भी बचाव होगा।
विज्ञापन


यूपीएमआरसी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद राय ने बताया कि दूसरे कॉरिडोर की लंबाई करीब 15 किमी है। यह आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बनेगा। यह एलिवेटेड ट्रैक है और इसमें 14 स्टेशन हैं। एमजी रोड के मध्य से होकर हाईवे से गुजरेगा। कमला नगर से हाईवे क्रॉस कर दायीं ओर ट्रैक पहुंचेगा। इसके बाद यमुना पर पुल बनेगा।

ये भी पढ़ें -  पड़ोसी की करतूत: किशोरी की छोटी सी भूल, मजबूर कर बनाए संबंध, फिर जो हुआ...जीते जी मर गई वो
विज्ञापन



 
Trending Videos

यमुना पर हाईटेंशन लाइन को पुल के नीचे और मंडी समिति पर हाईटेंशन लाइन को ऊंचा किया जाएगा। इसका सर्वे हो रहा है। एमजी रोड और हाईवे पर लोगों को सड़क पार करने में दिक्कत न हो, इसके लिए स्टेशनों पर फुटओवर ब्रिज बनाएंगे। इसमें अभी आगरा कॉलेज, एमजी रोड (भगवान टॉकीज), कमला नगर, रामबाग चौराहा और मंडी समिति पर बनने वाले स्टेशनों पर फुटओवर ब्रिज बनाने की तैयारी है।

फुटओवर ब्रिज बनाने के लिए स्टेशनों पर आवश्यक जमीन का सर्वे किया जा रहा है। यह संख्या बढ़ और घट भी सकती है। अभी हाईवे पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया का लंगड़े की चौकी पर ही फुटओवर ब्रिज बना हुआ है।

ये भी पढ़ें -  UP: सिपाही ने फंदा लगाकर दी जान, एंबुलेंस के आगे लेट गई पत्नी...जेठों पर लगाया गंभीर आरोप


 
विज्ञापन

दूसरे कॉरिडोर के लिए बैरिकेडिंग
दूसरे कॉरिडोर के लिए सदर से एमजी रोड तक बैरिकेडिंग की गई है। इसमें एमजी रोड की दोनों ओर की एक-एक लेन भी बंद है। मिट्टी की जांच के बाद पिलर बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। आगरा कॉलेज तक स्टेशन बनने में 24 महीने का समय लगेगा। 2027 के अंत तक कालिंदी विहार तक ट्रैक बन जाएगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें