फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में बड़ा हादसा: यमुना में डूब गए छह युवक-युवतियां और किशोर, चार की मौत; परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 12 May 2026 01:01 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के बल्केश्वर घाट पर यमुना में नहाने उतरे छह युवक और युवतियों के साथ एक किशोर डूब गया। पुलिस ने पांच को बाहर निकाल लिया, जिनमें तीन की हालत गंभीर देखते हुए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान दो युवक और एक युवती की मौत हो गई। वहीं दो घंटे की मशक्कत के बाद किशोर की भी लाश मिल गई। इस हादसे में चार की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
यमुना में डुबकी लगाने कूदे पांच किशोर डूबे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बल्केश्वर घाट पर मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। भीषण गर्मी में यमुना में डुबकी लगाने के लिए कूदे छह युवक-युवतियां संग एक किशोर डूब गया। इन सभी को एक साथ डूबते हुए देख घाट पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद थाना पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन

 

पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद पांच युवक-युवतियों को यमुना से बाहर निकाल लिया गया। इनमें से हालत गंभीर होने पर तीन को उपचार के लिए एसएन अस्पताल की इमरजेंसी भेजा गया, जहां दो युवक और एक युवती की मौत हो गई। उधर घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उनका रो-रोकर हाल बेहाल है। वहीं यमुना में दो घंटे की तलाश के बाद किशोर की भी लाश मिल गई। किशोर के शव को देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। 

डीसीपी सिटी सैय्यद अली अब्बास ने बताया कि यमुना में नहाने के लिए 19 वर्षीय महक पुत्री कालीचरण, 22 वर्षीय कान्हा पुत्र रिंकू सिंह, 20 वर्षीय अंशु पुत्री कालीचरण निवासी कुंजनपुर, थाना सादाबाद और 17 वर्षीय रिया पुत्री मनोज, 11 वर्षीय विक्की पुत्र राकेश आए थे। डीसीपी ने बताया कि महक , रिया ,कान्हा, काजल, अंशु को यमुना नदी से बाहर निकाल लिया गया है। इन सभी को उपचार के लिए एसएन अस्पताल की इमरजेंसी भेजा गया, जहां उपचार के दौरान कान्हा, महक और रिया की मौत हो गई। वहीं विक्की की लाश भी यमुना से निकाल ली गई। 

 

घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। काफी मशक्कत के बाद 11 वर्षीय किशोर विक्की के शव को जब बाहर निकाला गया, तो परिजनों में चीख पुकार मच गई। 

विज्ञापन

 'बड़ी दुआओं के बाद मिला था एक बेटा...' यमुना किनारे बिलख पड़े विक्की के पिता
यमुना में लापता विक्की के पिता राकेश ने बताया कि विक्की की बुआ की लड़की का जन्मदिन था। बीती रात को परिवार के सदस्य वहां गए हुए थे। आज लगभग सुबह 11 बजे सभी बच्चे एक साथ बिना बताए यमुना में नहाने गए थे। उन्होंने बताया कि चार बेटियों के बाद बड़ी मन्नत से एक बेटा हुआ था वो भी ऊपर वाले ने छीन लिया।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें