फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भयानक हादसा: दौड़ती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, इंजीनियर और चालक ने कूदकर बचाई जान; VIDEO

Tue, 12 May 2026 11:52 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चलती स्कॉर्पियो में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कार सवार अधिशासी अभियंता और चालक ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, जबकि कार पूरी तरह जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
कार में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को चलती स्कॉर्पियो कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता और चालक ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी और पूरी तरह राख हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कानपुर के कल्यानपुर 150 आरके पुरम निवासी अनिल मिश्रा पुत्र बीसी मिश्रा उन्नाव में विद्युत विभाग में अधिशासी अभियंता के पद पर तैनात हैं। वह चालक धर्मेंद्र राजपूत पुत्र चंद्रपाल निवासी शाहपुर थाना पनकी, कानपुर नगर के साथ स्कॉर्पियो कार से उन्नाव से आगरा जा रहे थे।उन्होंने बताया कि

थाना फतेहाबाद क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे स्थित टोल प्लाजा-21 के पास कार में गियर ठीक से नहीं लग रहा था, जिसके चलते चालक धीरे-धीरे वाहन चला रहा था। इसी दौरान थाना डौकी क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 14.900 पर पहुंचते ही कार से धुआं निकलने लगा।
 
विज्ञापन

चालक ने तुरंत कार को रोक  दिया। दोनों लोगों ने जल्दबाजी में कार से जरूरी सामान बाहर निकाला और बोनट खोलकर देखा तो इंजन में आग लगी हुई थी। कुछ ही देर में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और कार धू-धू कर जलने लगी। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड, पुलिस और यूपीडा टीम को दी गई। सूचना मिलते ही डौकी पुलिस, फायर ब्रिगेड और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंच गई। तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें