फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाखों के पीछे से रची गई थी 25 लाख के लूटकांड की साजिश, गिरफ्तार बदमाशों ने उगले राज

Mon, 25 Nov 2019 12:58 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
पकड़े गए अभियुक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के अछनेरा क्षेत्र में छह नवंबर की रात 25 लाख के टायरों से भरे ट्रक लूटने वाले पांच बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा लिया है। ये बदमाश राजस्थान के भरतपुर की जेल में बंद कुख्यात साहून के गिरोह के सदस्य है। पूछताछ में इन बदमाशों ने कई राज उगले हैं, जो चौंकाने वाले हैं। 
विज्ञापन


मथुरा का बदमाश साहून और उसका साथी शेर खान भरतपुर जेल से ही गिरोह के हर सदस्य से संपर्क में रहते हैं। मोबाइल से बात करते हैं। ट्रक लूट में पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ में यह जानकारी पुलिस को मिली है। इस संबंध में आगरा पुलिस राजस्थान पुलिस के अधिकारियों को पत्र लिखेगी। 

लूटकांड में टायर कंपनी के मालिक गाजियाबाद के साहिबाबाद निवासी हरमेंद्र पाल सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था। शनिवार रात को पुलिस ने न्यू दक्षिणी बाईपास से एक कैंटर में टायर बेचने जा रहे चार अपराधियों को पकड़ लिया। कैंटर में लूटे गए 30 टायर बरामद हुए।
विज्ञापन

ये बदमाश पकड़े गए

एसपी पश्चिमी रवि कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में मथुरा के थाना शेरगढ़ स्थित गांव विशंभरा निवासी राहुल खान, नौशाद, वसीम और मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी स्थित गौतम नगर निवासी देवेंद्र हैं। गिरोह ने ट्रक लूट की वारदात को अंजाम दिया था। 

थाना अछनेरा के प्रभारी निरीक्षक संजीव तोमर ने बताया कि मथुरा के गांव बिसंबरा निवासी साहून पर वाहन लूट के 100 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वो कई राज्यों में वारदात को अंजाम दे चुका है। पुलिस पर हमला कर चुका है। उस पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था। 

दिसंबर 2018 में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसे गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ भरतपुर में भी मुकदमे दर्ज हैं। इस पर उसे भरतपुर जेल भेज दिया गया। यहां पर उसका साथी शेर खान भी बंद है। उस पर भी सौ से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। जब पकड़ा गया, तब उस पर डेढ़ लाख रुपये का इनाम था। 

पुलिस को जानकारी मिली है कि दोनों जेल से अपना गैंग संचालित कर रहे हैं। मोबाइल पर भी बात करते हैं। गैंग के सदस्य उनके संपर्क में रहते हैं। दोनों वारदात के बाद साथियों को रकम देते हैं। लूट का ज्यादा हिस्सा अपने पास ही रखते हैं। उनके संपर्क में लूटे गए माल के खरीदार भी हैं। 
विज्ञापन

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया था

तेलंगाना से ट्रक लेकर आए चालक ललितपुर में रुके थे। रास्ते में साहून गैंग के नौशाद और राहुल मिल गए। वो सवारी बनकर ट्रक में बैठ गए। दतिया पहुंचने पर बदमाशों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर चालक और हेल्पर को पिला दिया था। 

पकड़ा गया देवेंद्र कैंटर चालक है। वह लूट के माल को अपने कैंटर से दूसरे स्थान पर लेकर गया था। पकड़े गए दूसरे बदमाश वसीम को नौशाद का साथी बताया जा रहा है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें