फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करने के मामले में पांच युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Wed, 07 Dec 2022 04:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

पुलिस ने हर्ष फायरिंग करने वाले पांच युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपियों से दो रायफल, एक बंदूक और बड़ी संख्या में कारतूस बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करना पांच युवकों को भारी पड़ गया। पुलिस ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए वीट सिपाही की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। सीओ ने कहा कि लाइसेंसी रायफल और बंदूक के लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट प्रेषित कर लाइसेंस धारकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


सीओ देवेंद्र प्रताप ने बताया कि तीन दिसंबर को एक शादी समारोह में कुछ युवकों ने लाइसेंसी हथियारों से फायरिंग की। युवकों ने फायरिंग का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब इसकी जानकारी थाना पुलिस को हुई तो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान लेते हुए उक्त मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए। 

12 घंटे में आरोपियों को किया गिरफ्तार 

प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र कुमार मिश्रा ने वीट सिपाही रवीश कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर फायरिंग करते वीडियो में दिख रहे पांचों आरोपियों को मुकदमा दर्ज करने के बाद मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से फायरिंग में प्रयोग की गईं दो रायफल, एक दुनाली बंदूक और बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं। सीओ ने बताया कि पकड़े गए लोगों को न्यायालय में पेश किया गया। 

विज्ञापन

इन लोगों को भेजा गया जेल

गिरफ्तार आरोपी बीटू निवासी नगला स्वेटा थाना एका, अभिजीत और अमन बघेल निवासी अमृत नगर मंडी समिति शिकोहाबाद, महेंद्र निवासी गंगा नगर एटा रोड और विमल निवासी खेड़ा मोहल्ला शिकोहाबाद हैं। 

लाइसेंस निरस्तीकरण की होगी कार्रवाई

सीओ देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिन व्यक्तियों के लाइसेंस हैं, उनके निरस्तीकरण की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। लाइसेंस निरस्त करने के बाद लाइसेंस धारकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें