फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: देश में झींगा उत्पादन का हब बनेंगे आगरा और मथुरा, मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद ने दी ये जानकारी

Tue, 24 Jun 2025 09:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

 मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद ने बताया कि उत्तर प्रदेश पिछले दो वर्षों में इनलैंड फिशरीज में प्रथम स्थान पर पहुंचा है। आगरा और मथुरा देश में झींगा उत्पादन का हब बनेंगे।
 
विज्ञापन
मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि आगरा और मथुरा देश में झींगा उत्पादन के हब बनेंगे। दोनों जिलों में खारे पानी में झींगा पालन शुरू हो गया है। तमिलनाडृ और आंध्र प्रदेश के बाद अब आगरा मंडल भी झींगा उत्पादन में नया मुकाम हासिल कर रहा है।
विज्ञापन


सूरसदन में सोमवार को निषाद पार्टी के अध्यक्ष एवं मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद ने मत्स्य पालकों के संग बैठक की। बताया कि पिछले दो वर्ष में इनलैंड फिशरीज (अंतर्देशीय मत्स्य पालन) के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने मत्स्य पालकों को आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार मत्स्य पालन के क्षेत्र में आगरा मंडल को विशेष महत्व देगी। इस दौरान उन्होंने लाभर्थियों को प्रमाणपत्र आदि वितरित किए।

ये भी पढ़ें -  UP: कलाई काटी, फिर काटा गला...इस प्रेमिका ने प्रेमी को दी ऐसी मौत, कांप उठेगी रूह; जानें क्या रही वजह
विज्ञापन



 
Trending Videos

एससी में शामिल किए जाएं निषाद
निषाद पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने कहा कि निषाद समाज को उनका हक मिलना चाहिए। पिछड़ा वर्ग से अनुसूचित वर्ग में शामिल किया जाए। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है।


 

बागियों को मिली आजादी
समाजवादी पार्टी से निलंबित विधायकों के सवाल पर मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि जिन बागी विधायकों को निलंबित किया है, उन विधायकों को आजादी की सांस मिल गई है।

ये भी पढ़ें -   UP: जिसने लूटी आबरू...उसी को दे बैठी दिल, पत्नी की प्रेम कहानी की हकीकत ने उड़ाए पति के होश


 
विज्ञापन

कॉरिडोर से मिलेगी सुविधा
वृंदावन में श्री बांके बिहारी मंदिर का कॉरिडोर बनाने पर निषाद ने कहा कि श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा जिन लोगों ने चौकी, थानों में जन्माष्टमी मनाने पर रोक लगाई थी, वह कॉरिडोर पर बोलने का नैतिक अधिकार खो चुके हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें