फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से आज पहुंचेगी पहली ट्रेन, होम क्वारंटीन होंगे यात्री

विज्ञापन
कासगंज का रेलवे स्टेशन - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। देश में कोरोना की दूसरी लहर के आने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग गंभीर है। अब शहर में पहुंचने वाले रेल यात्रियों की स्टेशन पर ही जांच की जाएगी। इसके लिए रेलवे और स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त रूप से तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर आने के बाद मुंबई से पहली ट्रेन बंाद्रा टर्मिनस-रामनगर कोविड-19 सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन सुबह 5:10 बजे कासगंज जंक्शन स्टेशन पर पहुंचेगी। यहां जंक्शन पर उतरने वाले यात्रियों की जांच स्वास्थ्य विभाग की टीमें करेंगी। यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाएगी।
वहीं स्टेशन पर उतरने वाले सभी यात्रियों को होम क्वारंटीन किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रतिदिन क्वारंटीन यात्रियों से संपर्क में रहेंगी। रेलवे और स्वास्थ्य विभाग ने यात्रियों की जांच के लिए पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

- स्वास्थ्य विभाग की टीम का गठन कर दिया गया है। रेलवे से ट्रेनों की समय सारिणी ले ली गई है। मुंबई से आने वाली ट्रेनों के निर्धारित समय से पहले ही स्वास्थ्य विभाग की टीम स्टेशन पर पहुंच जाएंगी। -डा. अनिल कुमार, सीएमओ।
विज्ञापन

- स्टेशन पर कोरोना संक्रमण की जांच की तैयारी है। सभी व्यवस्थाएं बना ली गई हैं। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से यात्रियों की जंाच कराई जाएगी।
- अभिषेक वर्मा, स्टेशन अधीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें