फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: बटेश्वर में गाजे-बाजे के साथ हुआ नागा साधुओं का पहला शाही स्नान, अस्त्र-शस्त्रों का किया प्रदर्शन

Sun, 14 Nov 2021 07:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा जिले के प्राचीन तीर्थ बटेश्वर में रविवार को देवोत्थान एकादशी पर्व पर नागा साधुओं ने परिक्रमा कर करतब दिखाए। इसके बाद यमुना में पहला शाही स्नान किया। इस दौरान साधुओं ने बटेश्वर को पांचवें महाकुंभ का दर्जा दिलाने के लिए आवाज उठाई। 
विज्ञापन
यमुना स्नान को जाते साधु-संत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिगंबर निर्मोही अखाडे़ के महामंडलेश्वर बाबा बालक दास ने आगरा के तीर्थराज बटेश्वर को पांचवें महाकुंभ का दर्जा दिलाने की मुहिम छेड़ रखी है। इसी मुहिम के तहत रविवार को नागा साधुओं और साधु-सतों ने गाजे-बाजे के साथ पहला शाही स्नान किया। दूसरा शाही स्नान पूर्णमासी को और तीसरा शाही स्नान दौज को होगा। सप्त कोषीय परिक्रमा के दौरान साधु-संतों ने अस्त्र-शस्त्रों का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


रविवार की सुबह आठ बजे महा मंडलेश्वर बाबा बालक दास के नेतृत्व में नागा और साधु-संतों ने शिव मंदिर शृंखला के घाट से सप्त कोषीय परिक्रमा गाजे बाजे के साथ शुरू की। परिक्रमा मार्ग पर साधु संतों ने अस्त्र-शस्त्रों का प्रदर्शन किया। 

परिक्रमा सम्पन्न होने पर बटेश्वर के घाट पर शाही स्नान किया। परिक्रमा मार्ग पर घुड़सवार पुलिस और स्नान के दौरान स्थानीय गोताखोर मोटर वोट के साथ मुस्तैद रहे। शाही स्नान के बाद ब्रहमलाल जी मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान बडी संख्या में साधु संतों के अलावा श्रद्धालु भी मौजूद रहे।                      
विज्ञापन


वाराणसी और वृंदावन की तर्ज पर हो बटेश्वर का विकास
महामंडलेश्वर ने बटेश्वर तीर्थ की उपेक्षा पर चिंता जताई। उन्होंने वाराणसी, वृंदावन की तर्ज पर बटेश्वर के विकास की मांग सरकार से की। जिला पंचायत की साफ सफाई को सराहा और दूसरे स्नान पर्व से पहले परिक्रमा मार्ग पर उड़ती धूल से मुक्ति दिलाने को पानी के छिड़काव की मांग की। उन्होंने कहा कि बटेश्वर को पांचवें कुंभ का दर्जा न मिलने तक उनकी मुहिम जारी रहेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें