फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: आगरा में थमा चुनाव प्रचार, बुधवार को रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, 10 फरवरी को मतदान

Tue, 08 Feb 2022 06:13 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा जिले की सभी नौ विधानसभा सीटों के लिए 10 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। इसके लिए बुधवार को पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। 
विज्ञापन
यूपी चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में पहले चरण का चुनाव प्रचार मंगलवार शाम छह बजे थम गया। जिसके बाद जनसंपर्क व प्रचार पर पाबंदी लग गई है। नौ फरवरी सुबह 10 बजे पांच स्थलों से नौ विधानसभा क्षेत्रों के 3911 बूथों पर मतदान संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। 10 फरवरी सुबह 7 बजे से शाम छह बजे तक जिले में मतदान होगा। 

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि निष्पक्ष, शांतिपूर्ण मतदान की सभी तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। मतदान से 48 घंटे पहले मंगलवार शाम 6 बजे चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। उल्लंघन पर दण्डात्मक कार्रवाई होगी। डीएम के मुताबिक शाहदरा स्थित मंडी समित परिसर से उत्तर, दक्षिण, छावनी व एत्मादपुर के लिए पोलिंग पार्टी रवाना होंगी। 

बाह विधानसभा क्षेत्र में एमआर महाविद्यालय, फतेहाबाद मंडी समिति, खेरागढ़ मंडी समिति, फतेहपुर सीकरी मंडी समिति से रवानगी होगी। पांच जगह स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। 10 फरवरी को मतदान के बाद पोलिंग पार्टियां ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम में जमा कराएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनावी खर्च नहीं बताने पर 30 प्रत्याशियों को नोटिस

चुनाव खर्च का ब्योरा नहीं देने वाले 30 प्रत्याशियों के विरुद्ध प्रेक्षक ने कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। सोमवार को कलेक्ट्रेट व जिला सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय में प्रेक्षक ने तीसरी बार प्रत्याशियों के व्यय रजिस्टर जांचे। 107 में 77 प्रत्याशियों ने खर्च का ब्योरा प्रस्तुत किया है। बाकी 30 प्रत्याशियों से मंगलवार को ब्योरा उपलब्ध कराने को कहा है। जिन प्रत्याशियों ने ब्योरा जमा कराया है उनमें भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस के अलावा निर्दलीय भी शामिल हैं। 

प्रेक्षक ने इनके व्यय रजिस्टर की प्रतियां जमा कराईं हैं। जिन प्रत्याशियों ने खर्च का हिसाब नहीं दिया है उन्हें नोटिस भेजकर मंगलवार को बुलाया गया है। प्रभारी अधिकारी व्यय बृह बिहारी कुशवाह ने बताया कि प्रत्याशियों द्वारा किए खर्च का मूल्यांकन किया जा रहा है। उसके बाद उनके खर्च का ब्योरा सार्वजनिक होगा। आयोग ने इस बार चुनाव खर्च की सीमा 28 लाख रुपये बढ़ाकर 40 लाख रुपये की है। 

बढ़ाए 27 नए फ्लाइंग स्क्वायड

चुनावी खर्च और आचार संहिता की निगरानी के लिए प्रशासन ने 27 नए फ्लाइंग स्क्वैड बढ़ाए हैं। पहले प्रत्येक विधानसभा में तीन-तीन फ्लाइंड स्क्वैड थे। जिन्हें अब नौ-नौ किया है। प्रभारी अधिकारी आचार संहिता अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि नए स्क्वैड की ट्रेनिंग हो गई है। आचार संहिता उल्लंघन के लिए सर्विलांस टीमें भी क्षेत्र में सक्रिय हैं। जिले में अब तक 16 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें