प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार : प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भाजपा के घोषणापत्र को झूठा बताया है। उन्होंने कहा है कि अब भाजपा रोजगार देने का दावा कर रही है। पांच साल सत्ता में रहने के दौरान क्यों नहीं दिलाया। यदि रोजगार दिलाया होता तो युवाओं को नौकरी मिल गई होती। प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के आखिरी मथुरा पहुंचीं। उन्होंने यहां विश्राम घाट पर यमुना पूजन किया। इसके बाद मथुरा में कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप माथुर के समर्थन में रोड शो कर वोट मांगे।
रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा ने अपने घोषणापत्र में कई बातें कांग्रेस के प्रतिज्ञा पत्र से ली हैं। आरोप लगाया कि महिलाओं पर अत्याचार किया जा रहा है और भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।