फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूबकर दो सगे भाइयों की मौत, पुरोहित को बचाने के चक्कर में हुए हादसे के शिकार

Wed, 13 Jun 2018 04:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
विज्ञापन
बेटों के शवों के पास बैठा पिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज जिले में कछला गंगाघाट पर गंगास्नान करते समय बुधवार की सुबह फिरोजाबाद के तीन श्रद्धालु गंगा में डूब गए। उनमें से एक श्रद्धालु को बचा लिया गया, जबकि दो श्रद्धालु सगे भाइयों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


गंगा से एक का शव बरामद हुआ, जबकि दूसरे की सांसे चल रहीं थीं, लेकिन चिकित्सा का कोई इंतजाम न होने के कारण उसकी भी मौत हो गई। दो सगे भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 

हादसा बुधवार को सुबह करीब 8 बजे के बाद हुआ। फिरोजाबाद के द्वारिकापुरी निवासी चरन सिंह अपने पुत्र और पुरोहित के साथ कछला गंगाघाट पर देवताओं को गंगास्नान कराने एवं पूजा अर्चना के लिए कार से पहुंचे थे। 
विज्ञापन

घाट पर नहीं थी चिकित्सा व्यवस्था

तभी गंगास्नान करते समय सबसे पहले पुरोहित संदीप डूबने लगा। उसको बचाने की कोशिश में अंकित ठाकुर और अजीत सिकरबार आगे बढ़ गए। पुरोहित को तो बचा लिया गया, लेकिन अंकित और अजीत डूब गए। 

घाट पर शोरगुल होने लगा। गोताखोरों ने छलांग लगाकर अंकित और अजीत को गंगा से बाहर निकाला, लेकिन अंकित की मौत मौके पर ही हो गई थी, जबकि अजीत की सांसे चल रहीं थीं। 

घाट पर लोगों ने अजीत के पेट में भरे पानी को निकाला। उसे तत्काल चिकित्सा की जरूरत थी। पिता चरन सिंह चिकित्सा की गुहार लगाता रहा, लेकिन घाट पर कोई चिकित्सा की व्यवस्था नहीं थी। 
विज्ञापन

पिता पर टूटा दुखों को पहाड़

बाद में अपनी कार से अजीत को सोरों चिकित्सालय ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पिता की आंखों के सामने एक साथ दोनों पुत्रों की मौत हो जाने उसे उसका कलेजा फट गया। 

हादसे की जानकारी चरन सिंह ने अपने घर फिरोजाबाद दी। फिरोजाबाद से उनका पुत्र अतुल व अन्य परिवारीजन मौके पर आ गए। परिवारीजन बिना पोस्टमार्टम के ही दोनों का शव वापस फिरोजाबाद ले गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें