पुलिस ने पकड़ा इनामी बदमाश छुट्टन यादव
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जनपद में एका थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मुठभेड़ के बाद 25 हजार का इनामी और लूट, डकैती, हत्या एवं हत्या की कोशिश के आरोपी सत्यप्रकाश उर्फ छुट्टा यादव को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। इस दौरान उसका एक साथी भागने में सफल हो गया। इनामी छुट्टा यादव के खिलाफ एटा के कई थानों में करीब 28 मामले दर्ज है।
एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि क्षेत्राधिकारी जसराना बल्देव सिंह खनेड़ा के निर्देशन में थानाध्यक्ष एका रवींद्र सिंह पुलिस बल के साथ झाल गोपालपुर के पास नहर पटरी पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक बाइक पर आए दो लोगों ने शीशिया पुल के समीप पुलिस को देखकर फायरिंग कर दी। बदमाशों की फायरिंग से बचाव करते हुए पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की।
लावारिस में किया अंतिम संस्कार, मानवाधिकार आयोग से गुहार, परिवार ने उठाए ये सवाल
फायरिंग के दौरान दौरान एक गोली बदमाश के पैर में लगी और वह मौके पर गिर गया। इस दौरान उसका एक साथी भागने में सफल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ मे उसने अपना नाम एटा के थाना निधौलीकलां वांकलपुर निवासी सत्यप्रकाश उर्फ छुट्टा यादव पुत्र महाराज सिंह यादव बताया। वहीं फरार साथी का नाम इलियास पुत्र गफ्फार निवासी गोवतपुर निधौली कलां एटा बताया।