फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा 25 हजार का इनामी छुट्टा यादव, गोली लगने से हुआ घायल

Thu, 02 Jul 2020 05:51 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

  • एक बदमाश मौके से हुआ फरार
  • 25 हजार का इनाम था
  • गोली लगने से घायल हुआ बदमाश
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़ा इनामी बदमाश छुट्टन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद जनपद में एका थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मुठभेड़ के बाद 25 हजार का इनामी और लूट, डकैती, हत्या एवं हत्या की कोशिश के आरोपी सत्यप्रकाश उर्फ छुट्टा यादव को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। इस दौरान उसका एक साथी भागने में सफल हो गया। इनामी छुट्टा यादव के खिलाफ एटा के कई थानों में करीब 28 मामले दर्ज है। 
विज्ञापन


एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि क्षेत्राधिकारी जसराना बल्देव सिंह खनेड़ा के निर्देशन में थानाध्यक्ष एका रवींद्र सिंह पुलिस बल के साथ झाल गोपालपुर के पास नहर पटरी पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक बाइक पर आए दो लोगों ने शीशिया पुल के समीप पुलिस को देखकर फायरिंग कर दी। बदमाशों की फायरिंग से बचाव करते हुए पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की।

लावारिस में किया अंतिम संस्कार, मानवाधिकार आयोग से गुहार, परिवार ने उठाए ये सवाल
विज्ञापन


फायरिंग के दौरान दौरान एक गोली बदमाश के पैर में लगी और वह मौके पर गिर गया। इस दौरान उसका एक साथी भागने में सफल हो गया।  पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ मे उसने अपना नाम एटा के थाना निधौलीकलां वांकलपुर निवासी सत्यप्रकाश उर्फ छुट्टा यादव पुत्र महाराज सिंह यादव बताया। वहीं फरार साथी का नाम इलियास पुत्र गफ्फार निवासी गोवतपुर निधौली कलां एटा बताया।
विज्ञापन

पुलिस ने छुट्टन के पास से बिना नंबर की एक अपाचे बाइक, एक तमंचा, छह जिंदा कारतूस, एक खोखा और एक कारतूस तमंचा की नाल में फंसा पुलिस ने बरामद किया। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एका में भर्ती कराया। एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि सत्यप्रकाश उर्फ छुट्टा यादव निधौलीकलां क्षेत्र में 2019 में हत्या के मामले में वांछित था। 

हिस्ट्रीशीटर छुट्टा यादव के खिलाफ 28 मुकदमे दर्ज 
एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि सत्यप्रकाश उर्फ छुट्टा यादव के खिलाफ एटा के निधौलीकलां में हत्या, हत्या की कोशिश, लूट, डकैती सहित करीब 28 मुकदमे दर्ज है। उसके खिलाफ थाना अवागढ़, निधौलीकलां सहित कई थानों में मुकदमे दर्ज है। निधौलीकलां पुलिस को भी सत्यप्रकाश की पिछले काफी दिनों से हत्या के मामले में तलाश थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें