फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: बदलने वाली है मेडिकल कॉलेज की तस्वीर,  9.10 करोड़ रुपये से बनेंगी सड़कें, फुटपाथ और मुख्य द्वार

Tue, 21 Jun 2022 02:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद के मेडिकल कॉलेज की तस्वीर बदलने वाली है। इसके विकास कार्य के लिए 9.10 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इन कार्यों के शुभारंभ के लिए नगर विधायक ने भूमि पूजन किया।
 
विज्ञापन
विधायक मनीष असीजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के मेडिकल कॉलेज (पूर्व जिला अस्पताल) का मुख्य द्वार, भीतर की सड़कें और फुटपाथ का निर्माण 9.10 करोड़ रुपये से होगा। यह रकम शासन ने स्वीकृत कर दी है। सोमवार को नगर विधायक मनीष असीजा ने भूमि पूजन करके निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर सुविधा दिलाने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। 

विज्ञापन


नगर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि वर्षाकाल में अस्पताल में जलभराव की समस्या बनी रहती थी। इससे चिकित्साकर्मियों और यहां आने वालों को दिक्कत होती थी। हकीकत मुख्यमंत्री के समक्ष रखने के बाद उन्होंने कार्यों की स्वीकृति दी। कार्य को आगामी नौ माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। विधायक ने निर्माण एजेंसी के अफसरों से साफ कहा कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। धनराशि स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का आभार व्यक्त किया। 

मिलेंगी ये सुविधाएं  

नगर विधायक ने कहा कि आने वाले समय में अस्पताल में एमआरआई मशीन, 200 शैया को पूरा कराना, इमरजेंसी का निर्माण, डायलिसिस मशीनों की संख्या बढ़ाने, सेंट्रल ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना का कार्य पूर्ण कराया जाएगा। संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता भगवानदास शंखवार ने किया। इस अवसर पर मेडिकल कालेज की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

ये रहे मौजूद 

परियोजना प्रबंधक रामकुमार सैनी,भाजपा नेता सुनील शर्मा, सत्यवीर गुप्ता, प्रमोद पाल बघेल, विनोद पचौरी, प्रमोद सैनी, अमित गुप्ता, विकास पालीवाल, गुड्डा पहलवान, केशब शंखवार, दिलीप इंजीनियर, मुकेश राजपूत, कैलास बाबू झा, प्रशांत हिन्दू, राजेबाबू, विष्णु गुप्ता विष्णु राठौर, विशाल मोहन यादव, रोमी सागर,प्राचीर सेठ, अनुपमा शर्मा, कल्पना राजौरिया, मूवी शर्मा, मधुलिका शर्मा, रविता गुप्ता,पार्षद हरिओम वर्मा,अजय गुप्ता, आनंद अग्रवाल, उदय ठाकुर, ब्रजेश प्रधान, गेंदालाल राठौर, सतेंद्र सबिता, रामखिलाड़ी वाल्मीकि  शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें