फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसूली करने आए युवक को पीट-पीट कर मार डाला, आरोप बसपा नेता पर

Tue, 24 Oct 2017 01:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)
विज्ञापन
रामकुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद में शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में तगादा करने गए युवक की दिनदहाड़े पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना के बाद दो गावों के बीच तनाव हो गया। घटना को अंजाम देकर आरोपी परिवार सहित फरार हो गए। 
विज्ञापन


हत्या का आरोप स्‍थानीय बसपा नेता के भाइयों पर लगा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पीएसी और फोर्स तैनात कर दिया गया है।  

बताया गया है कि गांव नगला बलुआ निवासी रामकुमार यादव (30) ब्याज पर रुपये देता था। बताया जाता है कि रामकुमार ने लभौआ निवासी लाल सिंह को ब्याज पर रुपये दिये थे। सोमवार दोपहर चार बजे के करीब रामकुमार अपने दो अन्य साथियों के साथ रुपये मांगने लाल सिंह के घर गया था। 
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार इसी दौरान दोनों में विवाद हो गया। जिसके बाद लालसिंह ने अपने भाई और अन्य साथियों के साथ लाठी, डंडा और ईंट से हमला बोल दिया। अपने को घिरता देख रामकुमार के साथ आए दो साथी अपनी जान बचाकर भाग खड़े हुए। 

इसके बाद उक्त लोगों ने रामकुमार को पकड़ कर बेरहमी से पीटा और पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी परिवार समेत फरार हो गए। 

सूचना पर एसएसपी डॉ. मनोज कुमार, एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह सीओ सदर प्रेमप्रकाश भारी संख्या में फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसएसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और एसपी ग्रामीण को हत्यारोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के आदेश दिए। 

एसपी ग्रामीण ने बताया कि हत्या में बसपा नेता लाल सिंह और उसके भाई राजकुमार का नाम आया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।  

महिला एसओ लाइन हाजिर

गांव लभौआ में रामकुमार की हत्या के कुछ ही देर बाद पुलिस ने आरोपी के घर से खून से सना डंडा और कुल्हाड़ी का बेंत बरामद कर लिया। इस पर पुलिस ने आरोपी लालसिंह की पत्नी को हिरासत में ले लिया। 

मौके पर पहुंचे अफसरों के सामने मृतक की मां ने नाम लेकर आरोप लगाए तो मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आरोपी बसपा नेता के घर की तलाशी ली।  
विज्ञापन

पुलिस ने बीएसपी के सेक्टर अध्यक्ष लाल सिंह के घर से हत्या में प्रयुक्त डंडा और कुल्हाड़ी बेत बरामद कर लिया। एसएसपी ने महिला को हिरासत में लेने के लिए महिला थाना प्रभारी ब्रहमवती को मौके पर पहुंचने के लिए कहा। 

प्रभारी द्वारा लापरवाही बरतने और घटना की गंभीरता को नजरंदाज करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।उनके स्थान पर उप निरीक्षक एकता सिंह को महिला थाने का प्रभारी बनाया है।  पुलिस ने मौके से आरोपी लाल सिंह की पत्नी को हिरासत में लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें