फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद में ग्लास फैक्ट्री के गोदाम में लगी आग, इतनी मुश्किल से पाया काबू

Tue, 06 Mar 2018 07:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
आग बुझाने की कोशिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में फिरोजाबाद के थाना दक्षिण के मीरा ग्लास स्थित कोरोगेशन फैक्ट्री में शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग लगते ही वहां काम कर रहे श्रमिकों में हड़कंप मच गया। श्रमिक आग बुझाने दौड़े। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के तीन वाहनों ने साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सके। आग लगने से फैक्ट्री में करीब बीस लाख रुपये का नुकसान हुआ है। 

शहर की पॉश कालोनी गणेशनगर निवासी नरेंद्र कुमार मित्तल की थाना दक्षिण अंतर्गत मीरा चौराहे के पास मीरा ग्लास के नाम है फैक्ट्री है। फैक्ट्री के अंदर कोरोगेशन (गत्ते के डिब्बा बनाने का काम) का काम उनके पुत्र योगेश मित्तल करते हैं। 
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे कोरोगेशन फैक्ट्री में अचानक शार्ट सर्किट से लगी आग देखते ही देखते गत्ते के स्टॉक में तेजी से फैली तो श्रमिकों में हड़कंप मच गया। 

आग पर काबू पाते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
आग लगने की खबर फैलते ही फैक्ट्री में काम कर रहे श्रमिक बाहर की ओर दौड़े। उन्होंने आग बुझाने का प्रयास करते हुए फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी। 

आग की सूचना पर सीएफओ जशवीर सिंह एवं एफएसओ लाखन सिंह फायर ब्रिगेड के तीन वाहनों के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू करने का प्रयास किया। 

फैक्ट्री गोदाम पूरी तरह से बंद होने से आग बुझाने में दिक्कत हो रही थी। गोदाम में गत्ता भरा होने से आग अंदर ही अंदर धधक रही थी। फायर ब्रिगेड के तीन वाहनों ने करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

फैक्ट्री संचालक योगेश मित्तल ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगी या फिर अन्य कारण से स्पष्ट कहना मुश्किल है। नुकसान का आंकलन अभी नहीं किया है। मशीनों के मैकेनिक आने के बाद पता चलेगा कि कितना नुकसान हुआ।  

काम शुरू होना था 

आग पर पानी का छिड़काव करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
फैक्ट्री संचालक योगेश मित्तल ने बताया होली की छुट्टी हो जाने के कारण कोरोगेशन फैक्ट्री का काम पिछले चार पांच दिनों से बंद चल रहा था। 

मंगलवार को फैक्ट्री चालू करने के लिए श्रमिक आ गए थे।श्रमिक काम को शुरू करते इससे पहले ही उन्होंने आग लगने की सूचना दे दी। इसके कारण काम शुरू तक नहीं हो पाया था।  

मीरा ग्लास के कोरोगेशन गोदाम में आग लगने की खबर लगते ही फैक्ट्री में काम कर रहे करीब 50 श्रमिक आग बुझाने में जुट गए। श्रमिकों ने आग की लपटों को काबू करने के लिए वहां पड़ी मिट्टी का प्रयोग किया। 

मिट्टी काफी गीली होने से आग की लपटें उठना बंद हो गई। इसके कारण आग फैल नहीं सकी। यदि लपटें उठतीं तो बड़ा नुकसान हो सकता था। 
विज्ञापन

फैक्ट्री में नहीं हाइडेंट प्वाइंट

चीफ फायर ऑफीसर जसवीर सिंह ने कहा मीरा ग्लास फैक्ट्री में आग के कारणों की जांच हो रही है। फैक्ट्री के निरीक्षण के दौरान फायर हाईडेंट प्वाइंट नहीं मिला। 

फैक्ट्री के अंदर माल भरा है। यदि समय से गाड़ियां नहीं पहुंचती तो बड़ा हादसा हो सकता था। मामले में फैक्ट्री संचालक को नोटिस दिया जा रहा है। अन्य कांच फैक्ट्री में जांच के ही साथ नोटिस देने की कार्रवाई होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें