फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: कोरोना से ज्यादा डेंगू-बुखार ने बरपाया कहर, एक महीने में 223 मरीजों की हुई मौत

Tue, 28 Sep 2021 11:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में वैश्विक महामारी कोरोना की पहली और दूसरी लहर से ज्यादा वायरल फीवर और डेंगू के प्रकोप से लोगों की जान पर बन आई। कोरोना पहली और दूसरी लहर में जिले में जितनी जानें नहीं गईं, उससे कई गुना ज्यादा मौतें डेंगू और वायरल फीवर से एक माह में हो गईं हैं। अभी भी मौतों का सिलसिला जारी है। 
विज्ञापन
सौ शैय्या अस्पताल फिरोजाबाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक माहमारी कोरोना ने पूरी दुनिया में कोहराम मचाया। पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। फिरोजाबाद जिले में कई मरीजों को जान गंवानी पड़ीं, लेकिन आंकड़ों पर बात करें तो वायरल फीवर और डेंगू का डंक जिले में कोरोना की दोनों लहर से ज्यादा कई गुना घातक रहा। डेढ़ साल तक चली कोरोना की पहली और दूसरी लहर में सुहागनगरी में कुल 135 मौतें हुईं और 8718 मरीज संक्रमित मिले। 

विज्ञापन


वायरल फीवर और डेंगू के डंक से एक माह में ही 223 मौतें हो चुकी हैं। 26 अगस्त से शुरू हुए सौ शैय्या अस्पताल में एक माह करीब चार हजार से अधिक मरीजों को भर्ती किया जा चुका है। इससे ज्यादा मरीजों में डेंगू और वायरल की पुष्टि हुई। निजी क्लीनिकों और अस्पतालों में डेंगू और वायरल के मरीजों की संख्या सरकारी की अपेक्षा कई गुना ज्यादा है। 

गौंछ में एक और महिला ने तोड़ा दम
सोमवार को बुखार से पीड़ित एक और महिला ने दम तोड़ दिया। अब जिले में मृतकों की संख्या 223 हो गई है। नारखी के गांव गौंछ में नेहा (24) पत्नी देवेंद्र की रविवार देररात निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला को तीन दिन से बुखार आ रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू व वायरल से नहीं बच पाया देहात
ग्रामीणों की रोग प्रतिरोधक क्षमता के आगे कोरोना ज्यादा असर नहीं डाल सका था। ग्रामीण इलाकों में मरीज काफी कम मिले लेकिन वायरल और डेंगू ने शहर से लेकर देहात तक हाहाकार मचा दिया। शहर के मोहल्लों और गांव में भी लोग डेंगू और वायरल की चपेट में आ गए। 

आगरा में जानलेवा बुखार: 24 घंटे में एक साल की बच्ची सहित छह की मौत, 14 दिन में 29 की गई जान

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. दिनेश प्रेमी ने बताया कि डेंगू और वायरल फीवर तेजी से बढ़ा लेकिन अब मरीजों की संख्या में कमी आ गई है। अब स्थिति कंट्रोल में है। मरीजों की मौत का कारण डेंगू, वायरल के साथ ही अन्य भी रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें