फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: क्रिकेटर सोनम यादव का अंडर-19 महिला टीम में चयन, साउथ अफ्रीका में खलेंगी आईसीसी टी-20 विश्वकप

Tue, 06 Dec 2022 04:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद की रहने वाली क्रिकेटर सोनम यादव का चयन अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर शहर के क्रिकेट प्रेमियों ने खुशी जाहिर की है। 
विज्ञापन
क्रिकेटर सोनम यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद की क्रिकेटर सोनम यादव का चयन भारत की अंडर-19 महिला विश्वकप टीम में हुआ है। साउथ अफ्रीका में आयोजित होने वाले टी-20 विश्वकप में सोनम यादव खेलेंगी। उनकी उपलब्धि पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन और सोनम के कोच व परिवार ने खुशी जाहिर की है। 

विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की नेशनल क्रिकेट एकेडमी ने बेंगलुरू में एक अगस्त से अंडर-19 गर्ल्स हाई परफार्मेंस शिविर का आयोजन किया था। इसमें सोनम यादव भी शामिल हुई थी। लेफ्ट आर्म स्पिनर सोनम यादव के बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए बीसीसीआई ने पहले उसे अंडर-19 इंडियन चैलेंजर ट्राफी की ए टीम में मौका दिया। उनको मध्यम क्रम बल्लेबाज के रूप में चयन किया गया था। नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई सीरीज में सोनम का अच्छा प्रदर्शन रहा।

साउथ अफ्रीका में होगा टी-20 विश्वकप

कोच रवि यादव ने बताया कि सोनम का अब अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। साउथ अफ्रीका में 29 दिसंबर से चार जनवरी तक साउथ अफ्रीका अंडर-19 महिला टीम और इंडियन अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम के अभ्यास मैच होंगे। इसके बाद टी-20 विश्वकप होगा। यूपीसीए डायरेक्टर प्रदीप गुप्ता, जिला क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष मोहन किशोर गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार मित्तल, सचिव केशव लहरी, शिवकांत शर्मा, विजय गोयल, कल्पना राजौरिया, नंदिनी यादव ने हर्ष व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें