छात्रा को सपने दिखाकर प्रेमजाल में फंसाया
छात्रा के परिजनों ने बताया कि धर्म परिवर्तन कराने का आरोपी आरिफ चार साल पूर्व घर की पुताई करने के लिए छात्रा के घर आया था। तब रसूलपुर चौराहे से पीड़िता के घरवाले उसे लाए थे। उस वक्त छात्रा 14 साल की थी। तभी आरोपी ने छात्रा का फोन नंबर ले लिया और उससे फोन पर बात करने के साथ ही उसको सपने दिखाने लगा। इन्हीं सपनों में छात्रा फंस गई।
दो साल बाद आरोपी ने छात्रा से निकाह भी कर लिया। इसकी जानकारी छात्रा के परिजन को नहीं हो सकी। छात्रा के लापता होने के बाद उसकी खोजबीन की तब पता चला कि छात्रा को रामगढ़ थाना क्षेत्र के आकाशवाणी रोड निवासी आरिफ अगवा कर ले गया है। आरोपी के खिलाफ उत्तर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। छात्रा को अगवा करने के बाद आरोपी ने उसका धर्म परिवर्तन भी करा दिया और छात्रा का नाम बदलकर उसको पत्नी के रूप में रखने लगा था।
इधर, मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी व छात्रा की तलाश कर रही थी। थानाध्यक्ष उत्तर संजीव कुमार दुबे ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि आरोपी द्वारा छात्रा से निकाह और धर्म परिवर्तन कराने में कौन कौन मौजूद रहा। सभी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा।