कासगंज में चार की गई जान
कासगंज के गनेशपुर निवासी बब्बन (30 वर्ष) पुत्र शब्बन, इसी गांव की विमला देवी (48 वर्ष) पत्नी महेंद्र पाल, ग्राम म्याऊ निवासी हाशिम अंसारी (60) व कासगंज के अहरोली जामा मस्जिद क्षेत्र निवासी जीशान खान (21) पुत्र निजामुद्दीन की मौत हो गई। शहरी क्षेत्र से ग्रामीण क्षेत्रों तक लोग बुखार की चपेट में हैं।
मैनपुरी में भी पांच मरीजों की मौत
मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के गांव ककर्रा निवास दुर्बीन सिंह यादव के पुत्र सुनील कुमार यादव, गांव जगरूपपुर निवासी अहिवरन सिंह की पत्नी किशोरी देवी, गांव आलीपुरखेड़ा निवासी 45 वर्षीय रामसिंह शाक्य व कुरावली क्षेत्र के गांव मिढ़ावली निवासी 68 वर्षीय मुंशीलाल व दो वर्षीय नाती टिंकू पुत्र स्व. गौरव की मौत हो गई।