फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: मोबाइल कारोबारी के घर पर फायरिंग, कार में तोड़फोड़, सात आरोपियों पर मुकदमा

Fri, 15 Jan 2021 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा के थाना जगदीशपुरा के मनु विहार में गुरुवार तड़के चार बजे मोबाइल कारोबारी के घर पर अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी। दरवाजे पर दो गोलियां मारीं। घर के बाहर खड़ी कार भी तोड़ दी। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 

विज्ञापन


इस मामले में कारोबारी के बेटे की तहरीर पर पांच नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित का कहना है कि चार दिन पहले प्लॉट की एनओसी मामले में हुए विवाद के बाद यह हमला किया गया है। 

मनु विहार निवासी जेठानंद असनानी का मोबाइल का व्यवसाय है। उनके बेटे अजय असनानी ने थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमे में शाहगंज की जनता कॉलोनी निवासी शंकरलाल खंडेलवाल, अनिल, राजकुमार, तुषार और छोटू को नामजद किया है। दो आरोपी अज्ञात हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह के मुताबिक, अजय ने आरोप लगाया है कि उनके पिता ने दो साल पहले हनुमान नगर कॉलोनी में शंकरलाल खंडेलवाल से एक प्लॉट खरीदा था। पूरी रकम अदा कर दी थी। दो महीने पहले बैनामा भी करा लिया। 

मगर, शकंर लाल ने प्लॉट की एनओसी के लिए कहने पर ढाई लाख रुपये और मांगे। दस जनवरी को इस बात पर पिता और शंकरलाल पक्ष में विवाद हो गया। उसके पिता का कान पर्दा फट गया था। मामले में थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

गुरुवार तड़के परिवार के लोग घर में सो रहे थे। तकरीबन चार बजे घर के बाहर दो अज्ञात युवक आए। उन्होंने फायरिंग कर दी। कार को भी तोड़ दिया। सीसीटीवी कैमरे में दो आरोपी हेलमेट पहने हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने फुटेज ले लिए हैं। उनकी जांच की जा रही है। फायरिंग का आरोप शंकरलाल पक्ष पर ही लगाया है। 

थाना शाहगंज में दो मुकदमे 
थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राघव ने बताया कि जेठानंद के कान पर्दा फटने के मामले में शंकरलाल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जबकि शंकर लाल की अंगुली को काटने के मामले में भी जेठानंद और उनके एक साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें