फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू: आगरा से 22 और पक्षियों के सैंपल जांच को भेजे गए, 40 की रिपोर्ट निगेटिव

Fri, 15 Jan 2021 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
मुर्गी का सैंपल लेता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में बर्ड फ्लू की जांच के लिए पोल्ट्री फार्म और मांस कारोबारियों की दुकानों से गुरुवार को टीमों ने 22 सैंपल लिए हैं। इनमें 16 पक्षियों के मुंह से लार और छह पक्षियों के खून के नमूने जांच के लिए बरेली लैब भेजे गए हैं। मांस कारोबारियों को विशेष सावधानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीएस तोमर ने बताया कि कुल 69 नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें 40 नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बाकी नमूनों की रिपोर्ट का इंतजार है। उन्होंने बताया कि बर्ड फ्लू संदिग्ध पक्षियों की जांच के लिए 15 ब्लॉक और शहरी क्षेत्र में बाजार व दुकानों पर जांच कराई जा रही है। 

हालांकि आगरा में अभी बर्ड फ्लू का कोई मामला नहीं मिला है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने मांस कारोबारियों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि साफ-सफाई रखें। किसी भी पक्षी की आकस्मिक मृत्यु होने पर तत्काल सूचित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोल्टी फार्म व झीलों की सर्विलांस
टास्क फोर्स में शामिल विभागों ने शहर व देहात में पोल्टी फार्मों के अलावा जलाशय व झीलों पर पक्षियों की सर्विलांस बढ़ाई है। यहां दूरबीन से मृत पक्षियों पर नजर रखी जा रही है। कोई भी पक्षी संदिग्ध मिलने पर उसके सैंपल लिए जाते हैं। सीवीओ डॉ. वीएस तोमर ने बताया कि सामान्य लक्षण वाले पक्षियों के नमूनों की जांच बरेली लैब में होगी। जबकि गंभीर लक्षण व संदिग्ध पक्षियों के नमूने भोपाल भेजे जाएंगे। संदिग्ध पक्षियों का पोस्टमार्टम भी कराया जाएगा।

मांस खाने पर कोई रोक नहीं
सीवीओ ने बताया कि मुर्गे व चूजों के बाहरी जिलों से लाने या ले जाने पर प्रतिबंध है। मांस, अंडा आदि खाने और बेचने पर कोई प्रतिबंध नहीं है। विक्रेता और खरीदार साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें