फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बल्केश्वर में हिस्ट्रीशीटर पर फायरिंग, फैली दहशत...पुलिस के आने से पहले भाग निकले हमलावर

Sun, 11 Aug 2024 09:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

बल्केश्वर में हिस्ट्रीशीटर पर हुई फायरिंग से बाजार में दहशत फैल गई। दुकानों के शटर गिर गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, हमलावर वहां से भाग निकले। 
 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बल्केश्वर मंदिर मार्ग पर रविवार शाम को हिस्ट्रीशीटर पर फायरिंग से दहशत फैल गई। सरेआम गोलियां चलते देख बाजार में दुकानें बंद हो गईं। हालांकि हिस्ट्रीशीटर को गोली नहीं लगी। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


ताज गार्डन के पास मनीष की परचून की दुकान है। शाम करीब साढ़े पांच बजे रजवाड़ा निवासी फरमान दुकान पर सामान लेने आया था। आरोप है कि करन, राज उर्फ बकरा व शिवम उर्फ डिब्बा बाइक पर वहां आए। आते ही उन्होंने फरमान के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। मनीष घबरा गया। उसने दुकान का शटर नीचे गिरा दिया। गोली दुकान के शटर से टकराईं। कई गोलियां चलाई गईं।

सूचना पर कमला नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष कमला नगर ने बताया कि फायरिंग करने वालों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली है। अभी यह साफ नहीं हो सकता है कि फायरिंग क्यों की गई थी। फरमान कमला नगर थाने का ही हिस्ट्रीशीटर है।
विज्ञापन


फिल्मी अंदाज में चलाईं गोलियां
हमलावरों ने फिल्मी अंदाज में गोलियां चलाईं। इसके बाद बाइक से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि बाजार में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। पुलिस ने आसपास की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, इनमें आरोपियों को गोली चलाते देखा गया। पुलिस पीड़ित फरमान से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें