फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम पर हमला, फायर झोंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी/करहल। थाना करहल क्षेत्र के गांव नगला जंगी में लॉकडाउन के बीच एक स्थान पर जमा भीड़ को खदेड़ने पर युवकों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पुलिस ने मौके से भागकर जान बचाई। गांव पहुंचे भारी पुलिस बल ने दो युवकों को मौके से पकड़कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

गांव नगला जंगी में मंगलवार देर शाम एसआई रूपेश कुमार, दो सिपाहियों के साथ गश्त कर रहे थे। तभी गांव में युवकों को एक स्थान पर खड़ा देखकर उनको लॉकडाउन का पालन करते हुए घरों पर रहने की चेतावनी पुलिसकर्मियों की ओर से दी गई। आरोप है कि इस पर युवक अपने घरों से अवैध असलाह, डंडे लेकर आए और पुलिस टीम पर हमलावर हो गए। दरोगा सहित पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की गई। पुलिस टीम पर फायर भी किया गया, जिससे पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे।
पुलिसकर्मियों ने मौके से भागकर जान बचाई। थाने पहुंचे पुलिसकर्मियों द्वारा दी गई जानकारी के बाद भारी पुलिस बल गांव पहुंचा। पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो युवकों अजय और ब्रजेश को पुलिस ने पकड़ लिया। मौके पर मौजूद अन्य युवक पुलिस को देखकर भाग गए। पुलिस ने मौके से भागे युवकों की तलाश शुरू कर दी है। एसआई रूपेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने एकराय होकर जानलेवा हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, धारा 144 का उल्लंघन करने के अलावा महामारी अधिनियम के तहत दो नामजद और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो युवकों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। मौके से भागे युवकों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
-अशोक कुमार, सीओ करहल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें